Almora News: माल गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
अल्मोड़ा, अगस्त 30 -- Almora News: अल्मोड़ा। माल गांव में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत है। लोगों की ओर से शिकायत मिलने पर वन विभाग ने पिंजरा गया था। रविवार सुबह करीब छह बजे गुलदार पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। वहीं, लोगों ने तीन और गुलदारों के दिखने का दावा किया है। इस कारण अब भी क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि गुलदार नर है और इसकी उम्र सात से आठ साल हो सकती है। रेस्क्यू टीम में अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा, भास्कर नाथ महंत, सत्येंद्र नेगी, नीरज नेगी, मनोज जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.