Almora News: मानसून में पांच लोगों की हुई मौत, 512 मकान हुए क्षतिग्रस्त
अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले भर में मानसून सीजन से हुई बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिले में कुल पांच लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 512 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। सैकड़ों सड़कें भी मलबा और बोल्डर आने से आवाजाही के लायक नहीं रही। हालांकि आपदा प्रबंधन की ओर से प्रभावितों को मुआवजा वितरित कर दिया गया है। वहीं, सड़कों के सुधार की कार्रवाई की जा रही है। मानसून सीजन में इस बार जिले भर मे काफी अधिक मेघ बरसे थे। लगातार बारिश के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आईं। एक सितम्बर को सोमेश्वर तहसील के वड्यूड़ा में मकान के भीतर मलबा घुस गया था। इससे तीन लोगों मां और दो बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं, अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी में मलबे में दबकर दो मजदूर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.