Almora News: मादा गुलदार के साथ तीन शावक दिखने से दहशत
अल्मोड़ा, अक्टूबर 23 -- Almora News: अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के दन्या के तहत प्राचीन मां भगवती मंदिर के समीप जंगल में मादा गुलदार के तीन बच्चों के साथ दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और मवेशियों पर लगातार हो रहे हमलों के बीच शावकों की मौजूदगी ने स्थानीय निवासियों, भक्तों और स्कूली बच्चों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। पूर्व बीडीसी सदस्य शंकर राम ने बताया कि दन्या-बेलक मोटर मार्ग के मध्य स्थित भगवती जंगल में मादा गुलदार के तीन बच्चों को खेलते हुए देखा गया, जिसके बाद से समूचे क्षेत्र में डर का माहौल है। यह रास्ता बेलक, बागपाली, कफलनी, सुकना, टकोली और आटी सहित लगभग आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। इसी मार्ग पर कफलनी प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाईस्कूल स्थित है, जहां बच्चों के लिए शावकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.