अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भक्तों ने मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा माहौल माता के जयकारों और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा। नगर के ऐतिहासिक नंदा देवी, कसार देवी, पाताल देवी, स्याही देवी मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों के शक्तिपीठों में तड़के से ही पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें देखी गईं। पुजारियों के मुताबिक नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व है, जो भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। यह भी पढ़ें- नवरात्रि का पांचवा दिन आज: मां स्कंदमाता का मंत्र, कवच, आरती, सुबह-शाम का मुहूर्त इस दौरान भक्तों ने मां को फल,...