अल्मोड़ा, जुलाई 25 -- Almora News: गोविंद रावत, सल्ट। ब्लॉक के जाख क्षेत्र में आयोजित मां भगवती देवी जतरा का समापन हुआ। सल्ट विधायक महेश जीना के प्रतिनिधि करण जीना ने मां भगवती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति को मां भगवती के नाम पर दरी और साउंड सिस्टम भेंट किया। यहां राकेश नाथ, सुमित मनराल, दिनेश रावत, कमल रावत, हरि सिंह, महेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...