अल्मोड़ा, सितम्बर 19 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर में नंदा देवी मेले की धूम मची हुई है। कदली वृक्षों से मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाएं भी तैयार कर ली गई है। देर रात प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया। वहीं, आज नंदाष्टमी के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। काफी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं। मेले में नंदा देवी मंदिर परिसर व एडम्स में दिन भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: नंदा-सुनंदा के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Almora News: प्रतिमाओं के निर्माण के लिए अल्मोड़ा पहुंचे कदली वृक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान...