Almora News: मां नंदा देवी मेले के संचालन के लिए समिति बनाई
अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नंदा देवी मेले के संचालन को लेकर रविवार को बैठक हुई। इसमें संचालन समिति का गठन किया गया। तय किया गया कि हर बार की तरह इस बार भी मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। बैठक में नंदा देवी मेले को आकर्षक बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम लोगों से सहयोग मांगा गया। व्यवस्थाओं को लेकर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। स्थानीय लोक संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और कुमाऊं की सांस्कृतिक धरोहर को मेले में प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा।मेला संचालन समिति में मुख्य मेला संयोजक तारा चंद्र जोशी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.