Almora News: मां दुर्गा को चढ़ाया 56 भोग का प्रसाद
अल्मोड़ा, अक्टूबर 16 -- Almora News: रानीखेत। क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम लगातार जारी है। रानीखेत गांधी चौक स्थित पंडाल में मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से मां दुर्गा को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। राम मंदिर के मौनी महाराज के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी सेवादारों और सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में सभी क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उधर, खनियां, मालरोड और बैंक बिल्डिंग परिसर में भी आयोजन जारी हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जाले:102 वर्षों से दिख रहा समरसता और भक्ति का अपूर्व संगम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.