Almora News: मां चंद्रघंटा से लिया सुख, शांति और समृद्धि का आशीष
अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- Almora News: अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को नगर और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं ने माता के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तड़के से ही स्थानीय मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने उपवास रखकर सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की मन्नतें मांगीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नवरात्रि पर्व के इस तीसरे दिन नगर के नंदा देवी मंदिर, चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, धारानौला सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में उत्सव का माहौल रहा। सुबह से ही मंदिरों में शंख, घंटियों और वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने घरों और सार्वजनिक पूजा स्थलों पर मां भगवती के इस कल्याणकारी रूप का ध्यान किया और माता के दरबार में शीश नवाया। यह भी पढ़ें- Navratri Day 3: मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.