अल्मोड़ा, जुलाई 18 -- Almora News: मुकेश, चौखुटिया। प्रसिद्ध मां अगनेरी मंदिर में शिव महापुराण कथा शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर शिव के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर रामगंगा तट से जल लेकर मंदिर परिसर वापस पहुंची। यहां कीर्तन-भजनों, शिव भोले के जयकारों के बीच पहले दिन की कथा का श्रवण किया। पंडितों ने विधि विधान के साथ पूर्वांग-पंचांग, कलश स्थापना, व्यास पूजन किया। कथा व्यास कैलाश चंद्र जोशी सहित यजमान सुरेश बौरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...