अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। अलग-अलग मांगों को लेकर अल्मोड़ा और मोहान में कर्मचारियों का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। नगर निगम में सफाई कर्मियों ने सरकार से कमेटी की सिफारिशें लागू कर ठेका प्रथा को खत्म करने की मांग की। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए तत्काल मांगों को पूरी करने की मांग की। यहां राजपाल पवार, दीपक चंदेल, रोहताश कुमार, अशोक कुमार, नरेश पुजारी, राजेश टाक, दीपक कुमार, दर्शन चंदले, अनिल कुमार आदि थे। मोहान स्थित आईएमपीसीएल को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में जारी रहा...