अल्मोड़ा, नवम्बर 22 -- Almora News: द्वाराहाट। पांच दिन से धरने पर बैठने के बावजूद लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से जनप्रतिनिधियों व लोगों का आक्रोश भड़क उठा है। एसडीएम को ज्ञापन सौंप जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को तहसील में सांकेतिक तालाबंदी की चेतावनी दी। समझौते के बाद भी मांगों के पूरा नहीं होने पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के बैनर तले 16 नवम्बर से जनप्रतनिधि व लोग आंदोलन पर डटे हुए हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। आंदोलनकारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भी भेजा। कहा कि आंदोलन करने के बावजूद समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 23 नवम्बर को तहसील में सांकेतिक तालाबंदी कर आंदोलनकारी विरोध जताएंगे। मांग पूरी नहीं होने पर जल्द ही क्रमिक अन...