अल्मोड़ा, अगस्त 31 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले की तैयारियों को लेकर महिला समितियों की बैठक हुई। इसमें महिला समितियों की भूमिका पर चर्चा की गई। सभी महिला समितियों ने कहा कि वह मेले को भव्य बनाने में पूरा सहयोग देंगी। बैठकम में नंदादेवी मेले के दौरान होने वाली महिला सांस्कृतिक शोभायात्रा, स्वांग व महिला झोड़ा प्रतियोगिता पर विचार विमर्श किया गया। महिला समितियों ने कहा कि मेले में सभी समितियां पूरे उत्साह के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। इसके अलावा प्रेमार्थ कत्थक कला केंद्र, दिशा ऐकडमी, आर्यन स्कूल, नटराज डांस एंड जुम्बा फिटनेस इंस्टीयूट, जीविका डांस ग्रुप की ओर से भी प्रस्तुति दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: मां झूमाधुरी महोत्सव की तैयारी शुरू हुई बैठक में सभी ने मिलकर नंदादेवी मेला 2026 को सफल एवं ऐतिहासिक बना...