Almora News: महिला की मौत के 25 दिन बाद भी दहशत बरकरार
अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: सल्ट। डभरा सौराल में महिला की मौत के 25 दिन बाद भी ग्रामीणों को बाघ की दहशत से निजात नहीं मिल सकी है। वन विभाग तमाम प्रयासों के बावजूद अब तक बाघ को नहीं पकड़ सका है। डभरा सौराल समेत ब्लॉक के विभिन्न गांवों के लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। मोहान रेंज में डभरा सौराल के घोड़ीधार तोक में तीन अगस्त को बाघ ने 21 वर्षीय महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। डभरा सौराल के अलावा काठ की नाव, तड़म, मछोड़, बौरड़ा आदि गांवों में भी आए दिन बाघ दिख रहा है। इस कारण क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है। वन विभाग की टीमें गांवों में लगातार गश्त कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.