Almora News: महिलाओं के सामने बछिया को उठा ले गया गुलदार
अल्मोड़ा, सितम्बर 8 -- Almora News: चौखुटिया। ग्राम पंचायत जेठुआ के पुरानाडांग में दिनदहाड़े गुलदार ने बछिया को अपना निवाला बना लिया। यह घटना उस समय हुई जब गांव के पास ही तीन महिलाएं खड़ी थीं। गनीमत रही कि गुलदार ने महिलाओं पर सीधा हमला नहीं किया। महिलाओं के शोर मचाने के बाद गुलदार बछिया को घसीटते हुए जंगल की तरफ भाग निकला। घटना मंगलवार को दिन में लगभग 12 बजे हुई। जब गुलदार ने अचानक बछिया पर हमला किया। उस समय गांव की लता देवी, रेखा देवी और उमा देवी वहीं पर मौजूद थीं। महिलाओं के अनुसार, वहां पर दो तेंदुए मौजूद थे, जिन्होंने पहले महिलाओं पर भी झपट मारने का प्रयास किया। लेकिन सामने बछिया को देखकर वन्य जीव ने उसे अपना शिकार बना लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.