अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- Almora News: सल्ट। ब्लॉक के मरचूला-डोटियाल हाईवे पर गुरुवार सुबह पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आ गए। इसके कारण मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। मुख्य मार्ग बंद होने की वजह से अधर में फंसे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि बाद में लोनिवि ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर आवाजाही शुरू की। सुबह करीब सात बजे मरचूला के पास बोल्डर और मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई। इसके कारण सुबह सवेरे अपने गंतव्यों को निकले लोग अधर में फंस गए। लोगों ने इसकी जानकारी लोनिवि को दी। इस पर प्रांतीय खंड रानीखेत की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- सूखीढांग में दो घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग यह भी पढ़ें- बदरीनाथ एनएच पर मारवाड़ी पुल के पास सड़क टूटी, एक घंटे बाद आवाजाही शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...