Almora News: मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर जांचने के निर्देश
अल्मोड़ा, नवम्बर 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। विकासभवन सभागार में मंगलवार को डीएम ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में निर्वाचन कार्यों के लिए नामित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। डीएम अंशुल सिंह ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जानी चाहिए। प्रत्येक नोडल अधिकारी को अपने आवंटित कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना बनाकर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने, केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था और पहुंच मार्ग की उपलब्धता की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.