अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- Almora News: अल्मोड़ा। पांडेखोला में गत 28 जुलाई को निर्माणाधीन सरकारी आईबी भवन में पेड़ कटान के दौरान हुए हादसे में अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। लापरवाही के कारण गंभीर रूप से घायल मजदूर की हल्द्वानी में इलाज के दौरान मौत होने के बाद, पुलिस ने मंगलवार को ठेकेदार सहित फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही से मजदूर की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक, ग्राम जसारी खटीमा निवासी सुभाष सिंह राना ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि उनका बेटा शाहिल सिंह राना पांडेखोला स्थित सीपीडब्ल्यूडी के निर्माणाधीन आईबी भवन के निर्माण में कार्यदायी फर्म संगीता इलेक्ट्रिकल्स के अधीन वन निगम के ठेकेदार अम्बर हुसैन निवासी सितौली अल्मोड़ा के यहां काम करता था। आरोप है कि 28 जुलाई की शाम बिना बताए मशीन चलाने से पेड़ ...