अल्मोड़ा, सितम्बर 4 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। मजखाली में 31 अगस्त को सड़क हादसे में हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामकरण संस्कार से घर लौटते समय बाइक की जोरदार टक्कर से बुजुर्ग पूरन सिंह घायल हो गए थे। बाद में अस्पताल परिसर में उन्होंने दम तोड़ दिया था। बता दें कि, बुजुर्ग को उप जिला अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला था। आरोप था कि उपचार में देरी के कारण बुजुर्ग की मौत हुई। इधर, मृतक के पुत्र हरीश सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...