अल्मोड़ा, अक्टूबर 5 -- Almora News: संजय मठपाल, द्वाराहाट। ब्लॉक के सीएचसी मजखाली में सीडीओ रामजी शरण शर्मा की मौजूदगी में बहुउद्देशीय शिविर लगा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में कुल 658 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। 479 लोगों को लाभान्वित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोगों ने 43 शिकायतें व प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनका अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के आवश्यक प्रमाण-पत्र बनाए जाने के लिए 95 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं व सेव...