Almora News: मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ स्वीकृत
अल्मोड़ा, जुलाई 22 -- Almora News: गोविंद रावत ,सल्ट। कलझीपा जोशी में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए सीएम ने एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। सल्ट विधायक महेश जीना ने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से सीएम का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि गुरु गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.