अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- Almora News: सीएस सनवाल, भिकियासैंण। ब्लाक में राज्य वित्त से दो सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण के साथ डामरीकरण के लिए 203.55 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत मिली है। विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत सीम में धड़कुआ से बिनौली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के अलावा भिकियासैंण बासोट घट्टी के पंचायत सिरकोट ऊंचा तक मोटर मार्ग का निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...