अल्मोड़ा, अक्टूबर 15 -- Almora News: भिकियासैंण। सेवा संकल्प अभियान के तहत राइंका जीनापानी में गुरुवार को 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम में 734 लोगों ने प्रतिभाग किया। यहां 454 लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, 143 प्रमाण-पत्रों व विभागीय सेवाओं के आवेदन प्राप्त हुए और 20 लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। यहां रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, एसडीएम याक्षी अरोड़ा, केएन तिवारी, गोपाल नेगी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...