Almora News: भावेश का एग्जीक्यूटिव एमबीए में चयन
अल्मोड़ा, जुलाई 12 -- Almora News: अल्मोड़ा। बमनखोला, जौहरी बाजार निवासी व अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी बैक्टेल में कार्यरत युवा इंजीनियर भावेश पांडे का चयन आईआईटी दिल्ली के एग्जीक्यूटिव एमबीए कार्यक्रम में हुआ है। उनकी माता गौरा पांडे सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका व भाई आदेश पांडे अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक देहरादून में प्रबंधक हैं। भावेश ने अपने मित्र मोहित बिष्ट, हर्षवर्धन साह, मयंक कार्की, अरुण वर्मा, आदित्य साह, गोकुल साही व पड़ोसी संजय वर्मा का सहयोग व प्रोत्साहन के लिए आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.