Almora News: भव्य कलश यात्रा के साथ शिवमहापुराण कथा शुरू
अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- Almora News: गणेश जोशी, चौखुटिया। प्रसिद्ध कालीगाड़ मंदिर चांदीखेत ग्रामीणों के सहयोग से संगीतमय शिव महापुराण कथा मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर शिव के जयकारों व कीर्तन-भजनों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा क्षेत्र के प्रसिद्ध कालीगाड़ मंदिर से शुरू हुई। चांदीखेत में मुख्य बाजार होते हुए फुलई शिव मंदिर, मां अगनेरी मंदिर, बैराठेश्वर मंदिर होते हुए रामगंगा तट से जल लेकर मंदिर परिसर वापस पहुंची। कलश यात्रा में विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिलाओं, श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधानों में भागीदारी की। मंदिर में पहुंचकर कीर्तन-भजनों, शिव भोले के जयकारों के बीच पहले दिन की कथा का श्रवण किया। इससे पूर्व पंडितों की ओर से विधि विधान के साथ पूर्वांग-पंचांग, कलश स्थापना, व्यास पूजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.