Almora News: भगवान राम के वनवास जाने से भावुक हुए दर्शक
अल्मोड़ा, अक्टूबर 16 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक इन दिनों शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामलीला की भारी धूम मची हुई है। गुरुवार रात हुई रामलीला में भगवान श्रीराम के वनवास जाने और दशरथ मरण के दृश्यों को देखकर वहां उपस्थित तमाम दर्शक भावुक हो गए। नगर के राजपुरा में वर्ष 1988 से लगातार चल रही रामलीला में स्थानीय कलाकारों की ओर से बेहतरीन अभिनय किया जा रहा है। मंचन के दौरान गुरुवार रात मुख्य आकर्षण राम वनवास, दशरथ-कैकेयी संवाद और राम-भरत मिलाप रहा। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल, सचिव विमलेश कुमार, पियूष कुमार, वैरी प्रसाद, मुकेश कुमार, नानू, विक्की, अमित कुमार, संजय, राकेश कुमार, संतोष कुमार, आशीष कुमार सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.