Almora News: बौद्धिक संपदा अधिकारों की दी जानकारी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 30 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में बौद्धिक संपदा अधिकार पर कार्यशाला हुई। एमेरिटस वैज्ञानिक पर डॉ. जीसीएस नेगी ने बौद्धिक संपदा अधिकारों का महत्व बताया। यूओयू के डॉ. आशुतोष कुमार भट्ट ने ऑनलाइन माध्यम से नवाचार व अनुसंधान प्रोत्साहित करने में बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका समझाई। एसएसजे में विधि संकाय की डॉ. फरहा दीवा ने पेटेंट दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान के डॉ. बसंत सिंह ने पेटेंट प्राप्त करने के अनुभव साझा किए। यहां एसएसजे में विज्ञान संकायाध्यक्ष डा. जीसी शाह, केंद्र की सह प्रभारी डॉ. प्रियंका अधिकारी रहीं। केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.