अल्मोड़ा, अक्टूबर 18 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि सब जूनियर व जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता पिथौरागढ़ में 22 से 25 अक्तूबर तक होनी है। इसमें जिले की टीम की ओर से भी प्रतिभाग किया जाना है। इसके लिए जिले की बॉक्सिंग टीम का ट्रायल 19 अक्तूबर को स्टेडियम में 11 बजे से होगा। सभी खिलाड़ी समय पर ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...