Almora News: बैंक की शाखा के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट से मिले ग्रामीण
अल्मोड़ा, जुलाई 9 -- Almora News: रानीखेत, संवाददाता। तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली क्षेत्र में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और बैंक शाखा खोलने के लिए सार्थक प्रयास करने की गुहार लगाई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि कुंवाली क्षेत्र के अंतर्गत 12 न्याय पंचायतें आती हैं। यहां अधिकांश पेंशनर, नौकरी पेशा लोग रहते हैं। लेकिन बैंक की शाखा नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग बैंक संबंधी कार्यों के लिए 30 किमी दूर रानीखेत आने को विवश रहते हैं। कहा कि बैंक के लिए कई बार आंदोलन किए गए, लेकिन आज तक मांग पूरी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने कहा कि कुंवाली क्षेत्र से पेंशन लेने के लिए वृद्ध नागरिकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.