अल्मोड़ा, जुलाई 14 -- Almora News: अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में एमएस डॉ. अमित कुमार सिंह का स्थानांतरण किया गया है। अब रैस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात डॉ. दिनेश चंद्र पुनेरा को बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) नामित किया गया है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि रैस्पोरेटरी मेडिसिन विभाग के दायित्वों का निर्वहन करते हुए वह एमएस का भी कार्यभार संभालेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...