Almora News: बेसिक लाइफ सपोर्ट, कार्डियक अरेस्ट की शीघ्र पहचान के बारे में बताया
अल्मोड़ा, सितम्बर 1 -- Almora News: अल्मोड़ा। भाकृनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के हवालबाग सभागार में मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर व पेन एंड पैलिएटिव केयर विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला पलारिया के निर्देशन हुए कार्यक्रम में कर्मचारियों को कार्डियक अरेस्ट की शीघ्र पहचान, बेसिक लाइफ सपोर्ट, चेस्ट कंप्रेसंस, सीपीआर व पैलिएटिव केयर का महत्व बताया। यहां वीपीकेएएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत, डॉ. कौशल पांडे, डॉ. करनजोत कौर, डॉ. अनुराधा रावत, डॉ. जैद, रेनू सनवाल, चारू जोशी, राधिका आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.