Almora News: बीसीआई मान्यता को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा, अगस्त 7 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। एसएसजे विवि के विधि विभाग की बीसीआई मान्यता के संकट को लेकर छात्र भड़क उठे हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विवि प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। चौघानपाटा में जमा हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 31 जुलाई तक आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुलपति, रजिस्ट्रार और अन्य संबंधित अधिकारियों ने समय रहते वैधानिक संबद्धता प्रक्रिया पूरी नहीं की। इस गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण आज विधि विभाग की मान्यता पर सीधा संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Almora News: एसएसजे में युवा कांग्रेस ने कुलपति की गाड़ी को घेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.