अल्मोड़ा, अक्टूबर 1 -- Almora News: भिकियासैंण। ब्लॉक में रिक्त हुई पाली थोली क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के असामयिक निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। इस सीट के लिए रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भांजे की पत्नी सहित 11 ने नामांकन पत्र जमा कर अपना दावा पेश किया है। गुरुवार को हुई नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भांजे संदीप की पत्नी पूनम सहित कुल 11 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें लक्ष्मण सिंह, चन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, दीपा देवी, जय प्रकाश नेगी, महिपाल सिंह, नन्दन सिंह रावत, गंगा देवी, रोहित सिंह, ललित मोहन भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: कोसी स्नातक निर्वाचन : भागलपुर के अभ्यर्थी ने किया नामांकन

हिंदी ह...