अल्मोड़ा, सितम्बर 3 -- Almora News: अल्मोड़ा। ब्लॉक भैंसियाछाना और धौलादेवी के सैकड़ों गांवों में करीब 36 घंटे बाद बुधवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे लोगों में ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी दिखाई दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार देर रात मुख्य बिजली लाइन में फाल्ट आने के बाद पूरे ब्लॉक में पूरी तरह अंधेरा छा गया था। मंगलवार का पूरा दिन और रात ग्रामीणों ने बिजली आने की उम्मीद में अंधेरे में गुजारी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बताया कि कोसी के पास 33 केवी लाइन में तकनीकी फाल्ट आने के कारण पैदा हुआ था।जिससे तोली विद्युत सब स्टेशन पूरी तरह बंद हो गया था। इसके चलते भैंसियाछाना के साथ धौलादेवी क्षेत्र क...