Almora News: बिजली के झूलते तारों को दुरुस्त करने की उठाई मांग
अल्मोड़ा, अगस्त 20 -- Almora News: अल्मोड़ा। नगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की बैठक हुई। अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनहित से जुड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से स्थानीय जनसमस्याओं का समय सीमा के भीतर त्वरित निवारण करने की पुरजोर मांग की है। सदस्यों ने नगर क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों को ठीक करने, नालियों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके अलावा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की मांग उठी। पदाधिकारियों ने बेस चिकित्सालय तक छोटे तिपहिया वाहन चलाने की व्यवस्था करने की भी मांग की। आवारा पशुओं तथा बंदरों के आतंक की रोकथाम के लिए विशेष बाड़ा बनाने और लोअर माल रोड पर लगने वाले र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.