अल्मोड़ा, अक्टूबर 11 -- Almora News: अल्मोड़ा। दीवाली के समय नगर समेत जिले भर में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके, इसके लिए ऊर्जा निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य किया जा रहा है। रविवार को मनान, कैंट, चितई, सोमेश्वर, बसौली,पौधार फीडरों, लमगड़ा व सत्यों बिजली लाइन में अनुरक्षण कार्य शुरू हो गया है। इस कारण इन सभी क्षेत्रों में सुबह दस बजे से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...