Almora News: बाल विकास विभाग ने ग्रामीणों को बांट दिए सड़े अंडे
अल्मोड़ा, अक्टूबर 4 -- Almora News: सल्ट। मानिला क्षेत्र के टिटोली गांव में बाल विकास विभाग की ओर से ग्रामीणों को सड़े हुए अंडे वितरित कर दिए। ग्रामीणों के मुताबिक, अंडों में से तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने खराब अंडे आपूर्ति करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रमाीणों के मुताबिक, एक अक्तूबर को सकनणा आंगनबाड़ी केंद्र से टिटोली के ग्रामीणों को अंडे वितरित किए गए थे। शाम को जब सब्जी बनाने के लिए ग्रामीणों ने अंडे फोड़े तो पता चला कि अंडे सड़े हुए हैं। उनमें से तेज दुर्गंध आ रही थी। साथ ही एक अंडा अंदर से पूरी तरह काला पड़ गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पर्याप्त पोषण मिल सके, इसके लिए अंडों का वितरण किया जाता है, लेकिन विभाग सड़े हुए अंडे देकर ग्रामीणों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहा है। इससे पहले भी छोटे आकार के व खराब अंडे वितरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.