अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ अवकाश पर गए हुए हैं। इस कारण शनिवार को अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाज के लिए उन्हें महिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ी। वहीं, चर्म रोग विशेषज्ञ के बेस में सेवा देने के कारण मरीजों को इलाज नहीं मिल सका। एक सर्जन के भी नहीं होने से मरीज एक ही डॉक्टर के भरोसे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...