Almora News: बारिश के कारण अल्मोड़ा में सहकारिता चुनाव स्थगित
अल्मोड़ा, सितम्बर 10 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिले में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के चलते जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध कमेटी सदस्यों और पदाधिकारियों के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, बारिश से जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हैं और जान-माल का खतरा बना हुआ है। ऐसे में दूरस्थ ब्लॉकों से आने वाले मतदाताओं की सुरक्षा अहम है। पूर्व में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से प्रबंध कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए दस और 11 सितंबर की तिथियां निर्धारित की गई थीं। इन तारीखों पर चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के आदेशानुसार उप जिला अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- Almora News: फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में संचालित होगा जीआईसी लोधिया निर्वाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.