Almora News: बारहवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता
अल्मोड़ा, अगस्त 3 -- Almora News: दन्या। थाना क्षेत्र से 12 वीं की छात्रा संदिग्ध हालात में लापता है। पुलिस के मुताबिक एक गांव निवासी बुजुर्ग ने तहरीर दी है। कहना है कि 16 साल की उनकी पोती रविवार शाम से नहीं मिल रही है। गांव और नाते-रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। बुजुर्ग ने पुलिस से पोती को तलाशने की गुहार लगाई है। इधर, एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्रा की तलाश में टीम जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.