अल्मोड़ा, अगस्त 19 -- Almora News: धौलछीना। बाडेछीना के छानी गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से घायल होने पर उन्हं जिला अस्पताल ते जाया गया। अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, छानी गांव निवासी दीवान सिंह घर से दुकान में की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले से दिवान सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों व वन विभाग ने घायल दिवान सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि कि उनके हाथ और पीठ में घाव हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर रेंजर मोहन राम आर्या भी मौके पर पहुंचे। बताया कि गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गई। पिंजरा लगाने...