अल्मोड़ा, अगस्त 8 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को नगर निगम सभागार में हुई। इसमें नगर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बाजार में दो पहिया वाहनों की रोग और लावारिस जानवरों से निजात की भी मांग की। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नगर में लावारिस जानवरों के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। नियमानुसार गैस की होम डिलीवरी नहीं की जा रही है। शहर में पार्किंग बनी हुई है। इसके बाद भी फुटपाथ पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या बन रही है। उन्होंने सड़क के दोनों ओर फुटपाथ को ऊंचा करने, सभी वार्डों में हर सप्ताह कीटनाशक का छिड़काव, उद्यान विभाग में कीटनाशक दवा उपलब्ध कराने आदि की मांग की।साथ ही तय हुआ कि समिति का वार्षिक सम्मेलन 17 अगस्त को होगा। यहां सीएस सिराड़ी,...