Almora News: बाघ का खौफ, स्कूल का बदला समय, लोग आक्रोशित
अल्मोड़ा, अगस्त 6 -- Almora News: सल्ट। डबरा सौराल के घोड़ीधार में बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद बुधवार को राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से स्कूल के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। बैठक में बताया गया कि प्रशासन और वन विभाग ने लिखित समझौते में बच्चों को सुरक्षित स्कूल लाने के लिए वन रक्षकों की व्यवस्था का वादा किया था, लेकिन बुधवार को एक भी वन रक्षक तैनात नहीं मिला। विभाग की इस लापरवाही पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर तय किया गया कि किजरीसैंण, सौराल, चोरी, आम, ग्वॉनों, दजीधोड़ा और घोड़ीधार से स्कूल तक के सभी रास्तों और स्कूल परिसर के चारों ओर 50 मीटर की परिधि में तत्काल झाड़ी कटान किया जाए। यह भी पढ़ें- बाघ को ट्रेंकुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.