अल्मोड़ा, सितम्बर 8 -- Almora News: अल्मोड़ा। क्वारब बाईपास डोबा चौसली पर भारी वाहनों व बसों की आवाजाही दो दिन के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। इस कारण मंगलवार को केमू व रोडवेज की बसें 45 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाकर हल्द्वानी पहुंची। इससे अधिक समय लगने के साथ ज्यादा किराए का भुगतान करने को भी यात्री मजबूर हुए। लगातार बारिश के कारण क्वारब व बाईपास डोबा-चौसली सड़क कीचड़ से सन चुकी है। आए दिन पहाड़ी से मलबा व बोल्डर सड़क पर गिर रहे हैं और आवाजाही बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: काठगोदाम-हैड़ाखान सड़क ओखलढूंगा में 25 मीटर धंसी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...