Almora News: बमनगांव में गहराया पानी का संकट, लोगों में गुस्सा
अल्मोड़ा, जुलाई 14 -- Almora News: सल्ट। ब्लॉक के ग्राम बमनगांव में हर घर जल योजना लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। योजना से ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन तो उपलब्ध करा दिए गए हैं, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने जल निगम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। बमनगांव गांव में करीब 80 परिवार निवास करते हैं। स्थानीय ग्रामीण दया किशन सत्यवली ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को पेयजल के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे रोजमर्रा की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्राम प्रधान भुवन सत्यवली ने बताया कि ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के तहत सभी घरों तक कनेक्शन दिए गए हैं, लेकिन गुजरकोट पम्पिंग योजना से प्रत्येक दिन अलग-अलग तोकों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.