Almora News: बच्चों को बताए कानूनी अधिकार
अल्मोड़ा, अक्टूबर 26 -- Almora News: अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनामिका सिंह के नेतृत्व में सुरक्षित बचपन अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को पॉक्सो, यौन उत्पीड़न, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम, बाल तस्करी, असुरक्षित स्पर्श, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, कानूनी अधिकार, कानूनी सहायता और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर सेल नंबर 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.