Almora News: बच्चों को जागरूक करने के साथ पौधरोपण
अल्मोड़ा, जुलाई 4 -- Almora News: कमल पंत, अल्मोड़ा। नगर के बियरशिबा स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन की ओर से शिविर लगा। इसमें सचिव अनामिका सिंह, एसआई बीना दौसाद, इंटर्न लॉ अनिशी सिंह, सारिक हुसैन और साकेत ने बच्चों को मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, इसके कारणों, संभावित खतरों और बचाव के उपायों के बारे में बताया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर क्राइम आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में जीजीआईसी एनटीडी की छात्राएं भी शामिल रहीं। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय की अकादमिक डायरेक्टर दीपिका विल्सन ने बताए गए उपयों और सावधानियों को अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.