अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। प्रशासन की ओर से बकाएदार प्रताप रौतेला निवास बचकाण्डे जैंती की भूमि की नीलामी की जाएगी। बताया गया है कि रौतेला पर 1430198 रुपये राजस्व का बकाया है। नीलामी के लिए 28 जुलाई की तिथि तय की गई है। बताया गया है कि नीलामी प्रक्रिया ग्राम बचकाण्डे में होगी। सबसे अधिकतम बोलीकर्ता को बोली का 1/4 भाग स्थल पर ही जमा करना होगा और शेष धनराशि स्वीकृति प्राप्त हो जाने पर जमा करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...