अल्मोड़ा, जुलाई 31 -- Almora News: नवीन भट्ट, रानीखेत। उप जिला अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े जन औषधि केंद्र को फिर से खोलने की मांग मुखर होने लगी है। भाजपा महिला मोर्चा ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर केंद्र को खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दवाइयां महंगी होने के कारण आम लोगों की पहुंच से दूर हो रही हैं। प्रदेश मंत्री विमला रावत के नेतृत्व में महिला कार्यकर्तियों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी से मुलाकात की। कहा कि आम नागरिकों को कम कीमत पर जीवन रक्षक दवाइयों का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पूर्व में अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोला गया था। खुलने के कुछ समय बाद से ही यह केंद्र अक्सर विवादों से घिरा रहा। जिसका लाभ आम नागरिकों को सही तरीके से नहीं मिल पाया। पिछले लंबे समय से यह केंद्र अब बंद पड़ा हुआ है...