अल्मोड़ा, जुलाई 5 -- Almora News: मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नगर में बंदरों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर वार्ड में बंदरों का झुंड लोगों पर हमलावर हो रहा है। रविवार को सुबह सैर के दौरान एनटीडी के पास बंदरों के झुंड ने हिमानी नामक महिला पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से हिमानी सड़क पर गिर गई। इससे उसके हाथ और घुटने में चोट आ गई। स्थानीय मोहित जोशी, कविता कांडपाल, रश्मि बिष्ट आदि ने बंदरों के आंतक से निजात की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...